पेरिस ओलंपिक में दो ओलंपिक पदक जीतने वाली भारत की महिला निशानेबाज मनु भाकर और विश्व शतरंज चैंपियनशिप के विजेता भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश सहित चार खिलाड़ियों को खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। खेल मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 का एलान गुरुवार को कर दिया गया है। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 17 जनवरी को राष्ट्रपति भवन में विजेताओं को सम्मानित करेंगी।
पेरिस ओलंपिक में देश को 2 ब्रॉन्ज मेडल जिताने वालीं शूटर मनु भाकर को खेल रत्न अवॉर्ड दिया जाएगा. उनके साथ-साथ वर्ल्ड चैंपियन चेस प्लेयर डी गुकेश को भी खेल रत्न से सम्मानित किया जाएगा. पहले ये खबर आ रही थी कि मनु भाकर का नाम खेल रत्न के लिए सेलेक्ट नहीं हुआ है लेकिन अब इस दिग्गज खिलाड़ी को देश का सबसे बड़ा खेल अवॉर्ड मिलने वाला है. मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल और 25 मीटर एयर पिस्टल में ब्रॉन्ज मेडल जीता था. वो एक ही ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय हैं.
डी गुकेश को भी मिलेगा खेल रत्न
चेस प्लेयर डी गुकेश को भी खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा. गुकेश ने पिछले महीने 12 दिसंबर को शतरंज की दुनिया का वर्ल्ड चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था. सिंगापुर में हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप में गुकेश ने चीन के डिंग लिरेन को हराकर खिताब जीता था. वो महज 18 साल की उम्र में वर्ल्ड चैंपियन बने, जो कि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है.
हरमनप्रीत सिंह और प्रवीण कुमार को भी खेल रत्न
हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरालंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले प्रवीण कुमार को भी खेल रत्न अवॉर्ड दिया जाएगा. हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में भारतीय टीम ने लगातार दूसरी बार ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था. प्रवीण कुमार ने हाई जंप T64 इवेंट में देश को गोल्ड मेडल जिताया था. प्रवीण कुमार ने एशियन रिकॉर्ड तोड़ते हुए ये उपलब्धि हासिल की थी. खेल मंत्रालय 32 एथलीट्स को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित करेगा, जिनमें से 17 पैरा एथलीट्स हैं.
34 खिलाड़ियों को मिलेगा अर्जुन पुरस्कार
खेल रत्न के अलावा 34 खिलाड़ियों को 2024 में खेलों में उत्कृट प्रदर्शन के लिए अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा जिसमें से एथलीट सुचा सिंह और पैरा तैराक मुरलीकांत राजाराम पेटकर को अर्जुन अवॉर्ड लाइफटाइम पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। बेहतर कोचिंग देने के लिए पांच लोगों को द्रोणाचार्य पुरस्कार मिलेगा, जिसमें बैडमिंटन कोच एस मुरलीधरन और फुटबॉल कोच अरमांडो एगनेलो कोलाको को लाइफटाइम वर्ग में शामिल किया गया है। फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया को राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार मिलेगा। वहीं, चंडीगढ़ विश्वविद्यालय को ओवरऑल यूनिवर्सिटी विजेता के तौर पर मौलाना अबुल कलाम आजाद (माका) ट्रॉफी मिलेगी। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी फर्स्ट रनरअप और अमृतसर गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी सेकेंड रनरअप रही।
इन खिलाड़ियों को मिलेगा खेल रत्न अवॉर्ड –
डी गुकेश | शतरंज |
हरमनप्रीत सिंह | हॉकी |
प्रवीण कुमार | पैरा एथलेटिक्स |
मनु भाकर | शूटिंग |
इन खिलाड़ियों को मिलेगा अर्जुन अवॉर्ड –
ज्योति याराजी | एथलेटिक्स |
अन्नू रानी | एथलेटिक्स |
नीतू | मुक्केबाजी |
स्वीटी | मुक्केबाजी |
वंतिका अग्रवाल | शतरंज |
सलीमा टेटे | हॉकी |
अभिषेक | हॉकी |
संजय | हॉकी |
जरमनप्रीत सिंह | हॉकी |
सुखजीत सिंह | हॉकी |
राकेश कुमार | पैरा-आर्चरी |
प्रीति पाल | पैरा एथलेटिक्स |
जीवनजी दीप्ति | पैरा एथलेटिक्स |
अजीत सिंह | पैरा एथलेटिक्स |
सचिन सरजेराव खिलारी | पैरा एथलेटिक्स |
धर्मबीर | पैरा एथलेटिक्स |
प्रणव सूरमा | पैरा एथलेटिक्स |
एच होकातो सेमा | पैरा एथलेटिक्स |
सिमरन जी | पैरा एथलेटिक्स |
नवदीप | पैरा एथलेटिक्स |
नितेश कुमार | पैरा-बैडमिंटन |
थुलासिमथी मुरुगेसन | पैरा-बैडमिंटन |
नित्या श्री सुमति सिवन | पैरा-बैडमिंटन |
मनीषा रामदास | पैरा-बैडमिंटन |
कपिल परमार | पैरा-जूडो |
मोना अग्रवाल | पैरा-शूटिंग |
रूबीना फ्रांसिस | पैरा-शूटिंग |
स्वप्निल सुरेश कुसले | शूटिंग |
सरबजोत सिंह | शूटिंग |
अभय सिंह | स्क्वाश |
साजन प्रकाश | स्वीमिंग |
अमन | रेसलिंग |