प्रकृति प्रेमी पुष्पा सिंह ने पौधे वितरित कर पर्यावरण बचाने का दिया संदेश

स्काउट गाइड की जिला कमिश्नर बुलबुल द्वारा यह अभियान रहेगा जारी
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। प्रकृति प्रेमी पुष्पा सिंह ने बच्चों को पौधे बांटे और प्रकृति को सुंदर बनाने के लिए जानकारियां दी। जिला कमिश्नर बुलबुल पुष्पा सिंह ने स्काउट गाइड के तहत पौधे वितरित किये। शनिवार को ५० से ज्यादा पौधे वितरित कर पर्यावरण की जानकारी दी। ब्लाक मोहम्मदाबाद के ग्राम गैसिंहपुर कम्पोजिट विद्यालय में पेड़ लगाओ के तहत बच्चों को तुलसी आदि के पौधे बांटे। पुष्पा सिंह ने बताया कि हमारे जीवन में पौधों का बहुत महत्व है। पौधों द्वारा कार्बन डाई ऑक्साइड कर परिवर्तित किया जा रहा है। वृक्षों की उपयोगिता को हमें जानना होगा। वनों और जंगलों को बचाना होगा। जन जागरण के तहत ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाये। उन्होंने बताया कि पेड़ लगाओ के तहत मेरा अभियान जारी है। हमें प्रकृति से प्रेम है, इसलिए हर साल हम पौधे देकर लोगों को पर्यावरण बचाने के लिए जागरुक करती हूं। विद्यालय में छात्र-छात्राओं को ५० से ज्यादा पौधे वितरित किये गये और उन्हें संरक्षित करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही ग्रामीणों को भी उन्होंने पौधे बांटे। उनका यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। जिससे लोग पौधों को महत्व दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *