अरब सागर में उतरेंगे नौसेना के जंगी जहाज, 8 जून से 11 जून तक फायरिंग ड्रिल

समृद्धि न्यूज। भारत ने अरब सागर क्षेत्र में एक बड़े नौसैनिक फायरिंग अभ्यास को लेकर NOTAM (Notice to Airmen) जारी किया है। यह अभ्यास 8 जून से 11 जून तक पश्चिमी तट पर मुंबई के समुद्री क्षेत्र में किया जाएगा। अधिसूचना के अनुसार, यह नौसैनिक अभ्यास 96,000 वर्ग किलोमीटर के व्यापक क्षेत्र में किया जाएगा। जिसकी अधिकतम लंबाई लगभग 600 किलोमीटर होगी। अभ्यास की टाइमिंग 8 जून को सुबह 8:00 बजे से शुरू होकर 11 जून को शाम 7:30 बजे तक चलेगी। नागरिक और वाणिज्यिक जहाजों और विमानों को इस क्षेत्र से बचने की सलाह दी गई है। भारतीय नौसेना के इस अभ्यास का उद्देश्य समुद्री रणनीतिक तैयारियों को परखना और युद्धक क्षमता को मजबूत करना है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *