कायमगंज, समृद्धि न्यूज। यूनिट 4 यू0पी0 गल्र्स बटालियन एन.सी.सी. फतेहगढ़ के कमान अधिकारी कर्नल विजेन्द्र शारदा के दिशा निर्देशन में विश्व आद्र्भूमि दिवस जो की 2 फरवरी को मनाया जाता है, के उपलक्ष्य में सब यूनिट शकुंतला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज के एन.सी.सी. कैडेट्स द्वारा जल निकायों के आसपास के क्षेत्रों में वृक्षारोपण किया गया। विद्यालय की प्रबंधिका मोनिका अग्रवाल एवं प्रधानाचार्य सुतीक्ष्ण श्रीवास्तव के साथ एन.सी.सी. सह अधिकारी लेफ्टिनेंट शिल्की मिश्रा ने स्वर्ण सरोवर कुंडा में जाकर वृक्षारोपण किया और सभी को वृक्षारोपण करने के लिए जागरूक किया गया। प्रबंधिका मोनिका अग्रवाल ने कहा कि वृक्षारोपण हर किसी को करना चाहिए। आजकल की बढ़ती आबादी में वृक्षों की संख्या बहुत कम है जो चिंता का विषय है, क्योंकि वृक्ष हैं, तभी हमारा जीवन है। कोरोना काल में लोगों को वृक्षों का महत्व पता चला था। उस समय ऑक्सीजन सिलेंडर मनमाने दामों पर लोगों ने खरीदा। प्रधानाचार्य सुतीक्ष्ण श्रीवास्तव ने भी लोगों से अपील की कि अपने जीवन में प्रत्येक को एक वृक्ष अवश्य लगायें और उसकी सेवा अपने बच्चे की भांति करें।