वृद्ध की हालत बिगड़ी, उपचार के दौरान मौत

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। किराये के मकान में रह रहे वृद्ध की हालत बिगड़ गयी। उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार हरदोई जनपद के हरपालपुर थाना क्षेत्र निवासी 60 वर्षीय राकेश शहर के मोहल्ला गंगानगर में किराये के मकान में रहकर बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने का काम करते थे। बीती २४ जनवरी को उनकी हालत बिगड़ गयी। उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां गुरुवार को उनकी उपचार के दौरान मौत हो गयी। शव को मोर्चरी में रखवा दिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मृतक के परिजनों को जानकारी दी। जिसके बाद गुरुवार शाम को रिश्तेदार लोहिया अस्पताल की मोर्चरी पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के रिश्तेदारों ने बताया कि राकेश अविवाहित थे। उनके दो भाई थे। जिनमें से एक की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। वह कई वर्षों से शहर की गंगानगर कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *