घंटों मशक्कत के बाद स्थानीय निवासियों ने निकाला बाहर
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। बुधवार को दोपहर बाद नगर के मोहल्ला बरतल में स्थित एक तालाब के दलदल में अचानक एक गया फंस गई। जिसे निकलने के लिए मोहल्लेवासियों ने काफी मेहनत की, लेकिन वह नहीं निकल सकी। सूचना मिलने पर सभासद प्रतिनिधि अनिल शाक्य मौके पर पहुंचे और उन्होंने इसकी जानकारी अधिशासी अधिकारी को दी। इसके बाद कल्लू ठाकुर, अम्बुज भारद्वाज, अजित शर्मा, अंकित राजपूत सहित कई सफाई कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद सूचना नगर पंचायत कार्यालय में दी गयी। सूचना मिलते ही नगर पंचायत के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और तालाब से गाय को निकालने के लिए मशक्कत करने लगे।
कई बार नगरवासियों ने नगर पंचायत के कर्मचारियों को कार्यालय की जेसीबी बुलाने की बात कही, लेकिन नगर पंचायत की जेसीबी मौके पर नहीं आ सकी। सूत्रों से पता चला है कि जेसीबी कई दिनों से नगर पंचायत नवाबगंज से बाहर किसी निजी काम के उपयोग में चलवाई जा रही है। काफी मशक्कत के बाद रस्सी की मदद से गाय को बाहर निकाला जा सका। इस दौरान गाय लगभग 2 घंटे तक तालाब के अंदर फंसी रही। गाय को नगर पंचायत की गौशाला भेज दिया गया। इस मौके पर बीनू टेलर, राजेश, गौरव और अनुज के अलावा सभासद प्रतिनिधि अनिल शाक्य मौजूद रहे।
बरतल स्थित तालाब के दलदल में फंसी गाय
