भाजपा जिलाध्यक्ष बनने की दौड़ में रुपेश गुप्ता सहित डेढ़ दर्जन चेहरे

5 जनवरी के बाद कार्यकर्ताओं से लिये जायेंगे आवेदन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय जनता पार्टी का जिलाध्यक्ष बनने के लिए दावेदारी शुरु हो गयी। पर्यवेक्षक विध्यवासिनी कुमार व प्रभारी सुमन चतुर्वेदी व जिला प्रभारी शिव महेश दुबे, सह प्रभारी ममता सक्सेना व जय गंगवार के समक्ष दावेदारी प्रस्तुत की जायेगी और ५ जनवरी से १५ जनवरी के बीच भाजपा के नये जिलाध्यक्ष बनने की संभावना है। सह प्रभारी ममता सक्सेना ने बताया कि शीघ्र ही पर्यवेक्षक के समक्ष प्रभारी व सह प्रभारी एवं कार्यकर्ताओं की बैठक होगी। जिसमें जिलाध्यक्ष पद के दावेदारों के नाम लिये जायेंगे। अभी तक कई दावेदारों के नाम उभर कर सामने आये है। जिसमें जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता का भी नाम शामिल है। वहीं जब उनसे पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि मेरी दावेदारी नहीं है, जबकि पूर्व जिलाध्यक्ष डा0 भूदेव राजपूत व दिनेश कटियार एवं सत्यपाल सिंह भी दावेदारी कर रहे हैं। यह तीनों लोग पहले भी जिलाध्यक्ष रह चुके है। नियमानुसार 60 वर्ष पूर्ण कर चुके कार्यकर्ता इस बार जिलाध्यक्ष नहीं बन पायेगेंं, लेकिन फिर भी दावेदारी हो रही है। जिला महामंत्री डीएस राठौर व हिमांशु गुप्ता, फतेहचन्द्र राजपूत की भी दावेदारी है। वहीं शैलेन्द्र सिंह राठौर, कुलदीप दुबे, बीके गंगवार, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बबिता पाठक व रश्मि दुबे के अलावा विमल कटियार, धीरेन्द्र वर्मा एवं विधायक पुत्र संदीप शाक्य ने भी दावेदारी की है। सबसे मजबूत दावेदारी शैलेन्द्र सिंह राठौर व संदीप शाक्य एवं जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता की मानी जा रही है। बैठक के बाद पर्यवेक्षक सभी नामों का पैनल प्रदेश नेतृत्व के पास रखेंगे, जहां प्रदेश प्रभारी व प्रदेश अध्यक्ष नाम पर अंतिम मोहर लगायेंगे। 1 जनवरी से 5 जनवरी के बीच जनपद के सभी मण्डल अध्यक्षों की घोषणा होने वाली है। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष के अलावा क्षेत्रीय अध्यक्षों की भी घोषणा होने वाली है। 5 जनवरी के बाद जिलाध्यक्ष बनने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरु की जायेगी और नामों का पैनल प्रदेश नेतृत्व के पास भेजा जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *