आधा दर्जन ग्रामीण क्षेत्रों को जोडऩे वाला मुख्य मार्ग क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों में आक्रोश

ग्रामीणों ने जलमग्न क्षतिग्रस्त मार्ग को तत्काल ठीक कराने की मांग
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। सरकार हर गांव सडक़ के जरिए लिंक मार्गो तथा मुख्य मार्ग से जोड़ रही है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में अब भी मुख्य मार्ग क्षतिग्रस्त अवस्था में है। आज भी ग्रामीण कच्ची गंदी जलमग्न गलियों और सडक़ों से गुजरने को मजबूर है। विकासखंड क्षेत्र के ग्राम दिलावरगंज में सडक़ तो है, लेकिन जनप्रतिनिधियों की लापरवाही साफ झलकती देखी जा रही। सडक़ पर अरसे से पानी भरा है और यहां से हर रोज सैकड़ो लोगों का आगमन होता है। इस मार्ग से आधा दर्जन गांव लिंक है। यही एक मुख्य मार्ग है जिससे ग्रामीणों केा शहर आना जाना पड़ रहा है। इस मार्ग से जटपुरा, पहाड़पुर, फरीदपुर मंगलीपुर, हेकडग़ंज, नगला देवी दास लिंक है। ग्रामीणों ने बताया यह मार्ग एक लंबे समय से खराब है। जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि ग्राम प्रधान से जल भराव की समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग की थी, लेकिन जनप्रतिनिधियों द्वारा कोरे आश्वाशन तो दिए गए, लेकिन समस्या का समाधान आज तक नहीं कराया गया। विरोध प्रदर्शन करने वाले ग्रामीण सर्वेश कुमार, शैलेश कुमार, भेरू सिंह, विमलेश कुमार, संजीव कुमार, अवनीश कुमार, शिव कुमार, राम सिंह, जय सिंह, महाराज सिंह आदि ग्रामीणों ने बताया कि मार्ग जो एक लंबे समय से खराब है हमेशा जलभराव रहता है। ग्रामीणों ने बताया यह स्थान ग्राम फरीदपुर मंगलीपुर ग्राम प्रधान के क्षेत्र के अंतर्गत है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि महेश चंद्र से सम्पर्क किया, लेकिन उनसे सम्पर्क नहीं हो सका। ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त मार्ग को ठीक कराये जाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *