डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत

कोल्ड स्टोरेज से घर जाते समय घटी घटना
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कोल्ड स्टोरेज से घर जा रहे बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। जिससे दर्दनाक मौत हो गयी। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और शव का कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही की।
जानकारी के मुताबिक, थाना जहानगंज निवासी रुनी चुरसाई निवासी ३८ वर्षीय सत्यपाल राजपूत पुत्र रामसरन राजपूत जो बढ़पुर क्षेत्र के लकूला स्थित एक कोल्ड स्टोरेज में नौकरी करता था। बीती रात ड्यूटी कर अपनी बाइक से घर जा रहा था, तभी रास्ते में सांसद मुकेश राजपूत की पेट्रोल पम्प के पास तेज रफ्तार से आ रहे डंपर ने सत्यपाल की बाइक में टक्कर मार दी। जिससे सत्यपाल गंभीर रुप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गये और उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

पत्नी व बड़े पुत्र की हो चुकी है मौत

वहीं परिजनों ने बताया कि मृतक सत्यपाल की पत्नी की भी मार्ग दुर्घटना में मौत हो चुकी है तथा बड़े पुत्र की भी पिछले वर्ष सडक़ दुर्घटना में मौत हो गयी थी। मृतक के दो पुत्र है, जिनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *