पांचाल घाट पुल पर पूरे दिन जाम में जूझे लोग, पुलिस की लापरवाही हुई उजागर

आधे अधूरे इंतजामों के बीच शुरु करा दिया क्षतिग्रस्त पुल का निर्माण कार्य
एंबूलेंस भी जाम में फंसीं, परीक्षाक्र्षियों की छूटी परीक्षायें, प्रशासन को कोसा
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। क्षतिग्रस्त पांचाल घाट पुल की मरम्मत के चलते पुल पर काफी लंबा जाम लग गया। जाम इतना लंबा लगा कि पुलिस तक के पसीने छूट गये। वह जाम को खुलवाने में नाकाम साबित हुई। जिसके चलते कई परीक्षार्थियों की परीक्षायें छूट गयीं। वहीं एंबूलेंस जाम में फंस गयीं। लोग प्रशासन की आधी अधूरी व्यवस्था को कोसते नजर आये।
जानकारी केेेेे अनुसार क्षतिग्रस्त पांचाल घाट पुल की मरम्मत का कार्य चल रहा है। जिसके चलते रुट डायवर्जन किया गया है। बड़े वाहनों को इधर से न गुजारकर अन्य रास्तों से गुजारा रहा है। सोमवार को पांचाल घाट पुल पर जाम की स्थिति बन गयी। जिससे वाहन चालक घंटों जाम में फंसे रहे। वहीं कादरीगेट व पांचाल घाट चौकी पुलिस केेेे अलावा यातायात पुलिस जाम खुलवाने में नाकाम साबित हुई। जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जाम का आलम यह था कि चाचूपुर से लेकर मसेनी चौराहे तक वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लग गयीं। जाम के चलते वाहन रेंगते नजर आये। कई परीक्षार्थियों की परीक्षायें जाम के चलते छूट गयीं। शाम तक जाम नहीं खुल सका था। लोगों का कहना था कि पुलिस को पहले व्यवस्था करनी चाहिए थी, तब निर्माण कार्य शुरु करना चाहिए था। ऐसे में सभी वाहन चालक प्रशासन की व्यवस्था को कोसते नजर आये। जाम की जानकारी मिलने पर सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्यय व यातायात प्रभारी सतेन्द्र कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने बमुश्किल हालात सामान्य किये।

कभी भी धराशायी हो सकता पैंटून पुल, बड़े वाहन बने खतरा

फर्रुखाबाद। मेला रामनगरिया के मद्देनजर अस्थायी रुप से पैंटून पुल का निर्माण कराया गया था। जिससे पैदल चलने वाले लोगों को कोई दिक्कत न हो, लेकिन इस पुल पर मेले के दौरान से ही टेंपो आदि गुजरते देखे गये थे, लेकिन अब जब पांचाल घाट पुल पर निर्माण कार्य चल रहा है, ऐसी स्थिति में चार पहिया वाहन जैसे कार, मोटर साइकिल, टेंपो आदि इस से गुजर रहे हैं। जिससे यह पुल कभी भी धराशायी हो सकता है और कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इतना सब कुछ होने के बाद भी प्रशासन आंखें बंद किये बैेठा है। सोमवार को इस पर तादात से अधिक वाहन गुजरते देखे गये। जिससे यह पुल झूले की भांति हिलता डुलता नजर आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *