प्रधान के भतीजे ने गौशाला का तोड़ा गेट

विरोध करने पर गौ पालकों को दी जान से मारने की धमकी

धमकी से घबराये गोपालक गौशाला छोडक़र भागे, कई गोवंश हुए फरार
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज।
विकास खंड शमसाबाद क्षेत्र के ग्राम खगऊ निवासी ग्राम प्रधान रामप्यारी तथा सचिव ने शमसाबाद थाना पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बछलैया निवासी अंकित पाल अपने 8-10 साथियों के सहारे एक ट्रैक्टर में गोवंश भरकर स्थाई गौशाला खगऊ पहुंचा। मुख्य गेट को तोड़ते हुए ट्रैक्टर-ट्राली को अंदर घुसा दिया और प्रेशर के जरिए गोवंशों को नीचे उतारने लगा। गोपालक द्वारा विरोध किए जाने पर आरोपी ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जमकर गाली-गलौज किया और देख लेने की धमकी दी। ग्राम प्रधान द्वारा दी गई तहरीर में यह भी कहा गया आरोपी यहीं पर नहीं रुका, उसने गोपालकों के साथ भी अभद्र व्यवहार किया। जिससे घबराए गोपालक जान बचाकर फरार हो गए। आरोप है ट्रैक्टर ट्राली से उतरने वाले गौवंशों के साथ-साथ गौशाला के अन्य पशु भी भाग गए। जाते-जाते आरोपियों ने अंजाम भुगतने की धमकी दी। पीडि़त महिला ग्राम प्रधान तथा सचिव ने आरोपी अंकित पाल तथा 8-10 अज्ञात लोग सहित एक दर्जन लोगों के खिलाफ शमशाबाद थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *