समृद्धि न्यूज। सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट में अंतर्गत बन रहे नए पीएम कार्यालय का नाम अब सेवा तीर्थ रखा गया है। यह बदलाव अकेला नहीं है, देश के कई सरकारी भवनों और मार्गों के नाम हाल के वर्षों में बदले गए हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम बदल गया है। अब पीएमओ को सेवा तीर्थ के नाम से जाना जाएगा। इसके साथ ही केंद्रीय सचिवालय के नाम में भी बदलाव किया गया है। सचिवालय का नाम कर्तव्य भवन होगा। इससे साथ ही केंद्र सरकार ने देश में राज भवनों का नाम बदल कर लोक भवन करने का एलान किया है। इसके पहले दिल्ली में राजपथ का नाम बदलकर कर्तव्य पथ कर दिया है। वहीं प्रधानमंत्री आवास अब लोक कल्याण मार्ग कहलाता है। इसका उद्देश्य शासन में सेवा की भावना को आगे बढ़ाना है। यह बदलाव अकेला नहीं है, देश के कई सरकारी भवनों और मार्गों के नाम हाल के वर्षों में बदले गए हैं, जो शासन की सोच में आ रहे एक बड़े परिवर्तन की ओर इशारा करते हैं।
प्रधानमंत्री कार्यालय अब सेवा तीर्थ के नाम से जाना जाएगा
