समृद्धि न्यूज। राजस्थान पुलिस ने दिल्ली कार बम धमाके के बाद अलर्ट मोड में कार्रवाई करते हुए नाथद्वारा मार्ग पर अवैध विस्फोटक से भरी पिकअप पकड़ी है। इतनी सामग्री थी कि ब्लास्ट होने पर 10 किमी क्षेत्र प्रभावित हो सकता था। पुलिस विस्फोटक के स्रोत, गंतव्य और उद्देश्य की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार पिकअप आमेट क्षेत्र से नाथद्वारा की ओर जा रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को कब्जे में ले लिया। पिकअप में भरा विस्फोटक देखकर पुलिस टीम भी हैरान रह गई। इसके बाद तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचित किया गया और उन्हें भी घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। यह जब्ती इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि हाल ही में राजस्थान में सुरक्षा एजेंसियों ने चार संदिग्ध मौलवियों को पकड़ा था जिनमें से एक मौलवी ओसामा उमर का संबंध आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के साथ पाया गया था। इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही अतिरिक्त सतर्कता बरत रही थीं। फिलहाल वाहन चालक व संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ जारी है।
