निजी अस्पताल पर लगा किडनी चोरी का आरोप

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। गर्भवती महिला की आपरेशान के दौरान किडनी चोरी कर लेने का आरोप तीमारदारों ने आवास विकास स्थित एक अस्पताल के चिकित्सकों पर लगाया गया। महिला ने इस संबंध में जिलाधिकारी व मुख्य चिकित्साधिकारी व मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगायी है।
थाना कादरीगेट के अंतर्गत ग्राम अमेठी जदीद निवासी गर्भवती महिला को परिजनों ने प्रसव हेतु आवास विकास स्थित आरजू हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। आपरेशन के बाद महिला की हालत बिगड़ गयी। जिस पर उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। जहां चिकित्सकों ने बताया कि महिला के अंगों के साथ छेड़छाड़ की गयी है। यानि महिला की एक किडनी गायब है। यह सुनते ही परिजनों के होश उड़ गये। एक दो दिन भर्ती रहने के दौरान महिला की मौत हो गयी। महिला के पति ने आवास विकास स्थित आवास पर किडनी निकालने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी तथा मुख्य चिकित्साधिकारी से न्याय की गुहार लगायी है। साथ ही मुख्यमंत्री को भी पत्र भेजा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *