रातोंरात मानकविहीन ईटों को हटाकर अब्बल दर्जे की पहुंचाई गईं
कम्पिल, समृद्धि न्यूज। बिराहिमपुर-नरोत्तमपुर से शाहपुर गंगपुर संपर्क मार्ग पर लोक निर्माण विभाग द्वारा कराए जा रहे नाले एवं सीसी सडक़ निर्माण में मानकविहीन सामग्री के प्रयोग की खबर प्रकाशित होते ही विभागीय अधिकारियों में हडक़ंप मच गया और आनन-फानन में निर्माण स्थल पर बदलाव शुरू हो गया। रातोंरात मानकविहीन ईंटों को हटाकर अब्बल दर्जे की ईंटें पहुंचा दी गईं।
ग्रामीणों ने बताया कि कल तक निर्माण स्थल पर टूटी-फूटी, असमान आकार की सस्ती ईंटों से काम हो रहा था। उच्चाधिकारियों के संज्ञान में मामला आने के बाद तत्काल पुरानी ईंटें हटवाने का निर्देश दिया। इसके बाद कार्यस्थल पर पड़ी करीब पांच ट्राली मानकविहीन ईटों को रात में ही हटाकर नई बेहतर गुणवत्ता वाली ईंटें पहुंचाई गईं। जिससे आगे का कार्य चल रहा है। स्थानीय लोगों ने स्पष्ट कहा कि यदि शुरुआत से ही निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप कराया गया होता, तो इतनी जल्दबाजी में बदलाव की जरूरत नहीं पड़ती। ग्रामीणों का मानना है कि पहले घटिया सामग्री का प्रयोग कर सरकारी धन की बचत के नाम पर घपला करने की कोशिश की जा रही थी, लेकिन मीडिया के हस्तक्षेप से मामला खुल गया। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि निर्माण स्थल पर अब तक किसी प्रकार का टेंडर स्वीकृति बोर्ड या कार्यदायी संस्था की जानकारी प्रदर्शित नहीं की गई है। यह पूरी तरह नियमों का उल्लंघन है।
समृद्धि न्यूज में खबर प्रकाशित होने के बाद चेता पीडब्ल्यूडी विभाग
