कमालगंज, समृद्धि न्यूज। विद्यार्थियों के शैक्षिक विकास और विज्ञान के प्रति उनमें रुचि पैदा करने के लिए राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर जेएसएम पब्लिक स्कूल में कक्षावार प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संचालन विज्ञान शिक्षक अरुण सिंह ने किया। उन्होंने चारों हाउस की टीमों को कक्षावार प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के लिए आमंत्रित किया। जिसमें छात्र छात्राओं ने बढ़-चढक़र उत्तर दिए।
कस्बा स्थित जेएसएम पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दिन भारत के महान वैज्ञानिक सीवी रमन को रमन इफेक्ट की खोज के लिए साल 1930 में भौतिकी के नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। सीनियर गु्रप में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सर्वप्रथम कक्षा 9 के चारों हाउस के विद्यार्थियों से 5-5 प्रश्नों के तीन राउंड में प्रश्न किए गए। जिसमें रेड हाउस की रीतिका वर्मा व राहुल राजपूत ने सर्वाधिक सही उत्तर देकर अपने हाउस को विजयी बनवाया। इसके बाद कक्षा 8 में भी रेड हाउस प्रथम रहा। इसके अवनी गुप्ता व मोहम्मद रबसान ने सर्वाधिक सही प्रश्नों का उत्तर दिया। वहीं कक्षा 7 में ग्रीन हाउस ने बाजी मारी। इसमें लक्ष्मी यादव व अरशक रिज़वान ने सर्वाधिक सही उत्तर दिए। वहीं जूनियर गु्रप में कक्षा 6 में ब्लू हाउस बाकी तीनों हाउस को पीछे छोड़ते हुए प्रथम स्थान पर रहा। इसके हिबा हसन व नागेन्द्र सिंह ने सर्वाधिक सही जवाब दिए। कक्षा 5 में भी ब्लू हाउस विजयी रहा। जिसमें अनुष्का पाल व प्रांजल वर्मा ने सर्वाधिक सही उत्तर दिए। कक्षा 4 में ऑरेंज हाउस ने बाजी मारकर प्रतियोगिता का समापन किया। इसमें सरताज खान और अभिषेक यादव ने सर्वाधिक सही उत्तर दिए। प्रथम स्थान पर रहे प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया। मैनेजिंग डायरेक्टर रविसरन ने विद्यार्थियों को विज्ञान का महत्व समझाते हुए कहा कि हमारे जीवन का पूर्ण संचालन विज्ञान की पद्धति से चलता है, जिसे जानना वर्तमान में अति आवश्यक है। हमारी सोच और समझ में आज की आधुनिक तकनीक की झलक नजर आ जानी चाहिए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य बृजेंद्र प्रताप सिंह, सौरभ सिंह वर्मा, आबाद अली, दीपक सिंह, साबिर हुसैन सहित आदि शिक्षक शिक्षकाएं मौजूद रहे।
विज्ञान दिवस पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
