फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। प्रधानाचार्य परिषद के प्रदेश महामंत्री डा0 संदीप कुमार चतुर्वेदी को भगवान परशुराम सेवा समिति द्वारा संचालित समाजिक संगठन ब्रह्म समाज एकता समिति में प्रबुद्ध प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नामित किया गया। संगठन में चल रहे पुर्नगठन हेतु प्रबुद्ध प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी सभी जनपद में गठित की जायेगी। जनपद का जिलाध्यक्ष एवं उनकी कार्यकारिणी का गठन होगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण दीक्षित द्वारा सूचित किया गया है कि संगठन का विस्तार करें। पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र इसके मुख्य संरक्षक है और राष्ट्रीय महासचिव अनिल गुप्ता है।
संदीप चतुर्वेदी बने ब्रह्म समाज एकता समिति के प्रदेश अध्यक्ष
