उत्तर प्रदेशीय जू0हा0 शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष संजय मणि त्रिपाठी निर्वाचित

महामंत्री अरुणेन्द्र कुमार वर्मा व कोषाध्यक्ष मजहर मोहम्मद बने
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन रामनिवास महाविद्यालय चित्रकूट में सम्पन्न हुआ। लगभग 70 जनपदों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। संगठन का त्रिवार्षिक अधिवेशन एवं निर्वाचन सम्पन्न हुआ। संजय मणि त्रिपाठी गोरखपुर 201 मत पाकर प्रांतीय अध्यक्ष बने। अरुणेन्द्र वर्मा 348 मत पाकर प्रांतीय महामंत्री चुने गये। मजहर मोहम्मद खां को 281 मत मिले। जो प्रांतीय कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। अन्य पदों पर उपाध्यक्ष अनीस अहमद, तेज पाल मौर्या, डा0 विजय प्रकाश त्रिपाठी, शैलेन्द्र सिंह, महिला उपाध्यक्ष अमिता सिंह बनी। मंत्री अब्दुल रशीद बने। संयुक्त मंत्री मंजू पाण्डेय, रामकुमार दिवाकर, संजीव कुमार सेंगर, सुखराम आदि निर्वाचित हुए। अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रुप में अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने पहुंचकर निर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि शिक्षक बच्चों के भविष्य का निर्माता है। उनके कार्य का कोई मूल्य नहीं दिया जा सकता है। कानपुर से आये पूर्व डिप्टी बीएसए जगरुप शंखवार ने पंक्ति पढक़र सहयोग किया। महाविद्यालय के प्रबंधक सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी जयंत दीक्षित ने आभार व्यक्त किया। पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष सत्यप्रकाश मिश्रा ने संघ की स्थापना से आज तक का इतिहास प्रस्तुत किया। जनपद के कर्मचारी नेता राकेश सारस्वत, प्रमोद दीक्षित ने विचार रखे। संचालन जिलाध्यक्ष प्रवेश कटियार ने किया। मण्डलीय मंत्री महेन्द्र वर्मा, नीरज शुक्ला, जिला कोषाध्यक्ष विमलेश शाक्य, त्रिपुरारी त्रिवेदी, सुधीर शाक्य, अंबरीश पटेल, विजय कनौजिया आदि लोग मौजूद रहे। प्रांतीय पदाधिकारी मजहर मोहम्मद खां ने सभी का आभार व्यक्त किया। प्रांतीय अध्यक्ष संजय त्रिपाठी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *