फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रभारी इरफानुल हक कादरी व छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष व लोकसभा प्रभारी विनीत कुशवाहा एवं जिलाध्यक्ष चन्द्र पाल सिंह यादव ने जिला चुनाव संचालन समिति घोषित की है। जिसमें पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद, पूर्व सांसद चन्द्रभूषण मुन्नूबाबू, पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तहसीन सिद्दीकी, जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह यादव, पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, पूर्व विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी, पूर्व विधायक अजीत कठेरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश दीक्षित, पूर्व जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुकी, प्रदेश सचिव पूर्व प्रत्याशी अमृतपुर डा0 जितेन्द्र सिंह यादव, प्रदेश सचिव पूर्व प्रत्याशी कायमगंज सर्वेश अम्बेडकर व पूर्व ब्लाक प्रमुख डा0 सुबोध यादव, प्रदेश सचिव मंदीप यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजय यादव, कांगे्रस जिलाध्यक्ष शकुंतला गौतम, आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष नीरज प्रताप शाक्य, जिला महासचिव सीपीआईएग सुनील कटियार, महासचिव सीपीआई अमित कुमार, जिला महासचिव इलियास मंसूरी को जिला चुनाव संचालन समिति में शामिल किया गया है। जो पूरे लोकसभा क्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से सफल बनाने के लिए काम करेंगे। साथ ही विधानसभावार चुनाव संचालन समिति घोषित की गई है।