बोले पार्टी के खिलाफ भ्रामक व पक्षपातपूर्ण खबरें प्रकाशित की जा रहीं
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के नेताओं ने गुरुवार को कुतुबुद्दीनपुर के प्रधान राजीव यादव के नेतृत्व में दैनिक जागरण अखबार की प्रतियां जलाकर विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि अखबार में सपा और उसके नेताओं के खिलाफ भ्रामक व पक्षपातपूर्ण खबरें प्रकाशित की जा रही हैं। जिससे पार्टी की छवि धूमिल हो रही है। राजीव यादव ने कहा कि मीडिया को निष्पक्ष भूमिका निभानी चाहिए, लेकिन कुछ संस्थान सत्ता पक्ष के दबाव में काम कर रहे हैं। जिससे उन पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। अखबार में खबरें निष्पक्ष रुप से प्रकाशित होनी चाहिए, न कि पार्टी विशेष के खिलाफ। इस अवसर पर कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिन्होंने अखबार के बहिष्कार का आह्वान भी किया।
सपा नेताओं ने दैनिक जागरण अखबार की जलायीं प्रतियां, किया बहिष्कार
