फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सपा प्रत्याशी के समर्थकों ने प्रशासन पर धांधली का आरोप लगाकर जमकर गदर काटा। जिस पर पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं को खदेड़ दिया।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को सातनपुर मंडी परिसर में मतगणना शुरु हुई। अपराह्न तक तो सब कुछ ठीकठाक चलता रहा, लेकिन जैसे ही मतगणना अंतिम दौर में पहुंची, तो प्रशासन पर ऊपर से दबाव पडऩा शुरु हो गया। जिससे जहां सपा प्रत्याशी डॉ0 नबल किशोर शाक्य भाजपा प्रत्याशी मुकेश राजपूत से आगे चल रहे थे, वहीं अचानक भाजपा प्रत्याशी मुकेश राजपूत आगे हो गये। जिस पर सपा प्रत्याशी डॉ0 नबल किशोर शाक्य ने विरोध किया और दोबारा काउटिंग करने की बात कही, तभी डीएम का बयान आया कि दस मशीनें खराब हो गयी हैं। जिस पर सपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और मंडी गेट पर धरने पर बैठ गये। हंगामा देख पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं को खदेड़ा। आंसू गैस का प्रयोग सपा कार्यकर्ताओं पर किया। वहीं सपा प्रत्याशी की पत्नी प्रियंका शाक्य का कहना था कि जब तक रिकाउटिंग नहीं होती, तब तक वह धरने से नहीं हटेंगी।
धांधली का आरोप लगाकर सपा कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा
