समृद्धि न्यूज। मशहूर सिंगर व स्त्री-2 के म्यूजिक कंपोजर सचिन सांघवी पर एक युवती ने गंभीर आरोप लगाया है। सिंगर ने काम देने के बहाने उसका यौन शोषण किया है। बॉलीवुड सिंगर और संगीतकार सचिन सांघवी गिरफ्तार हो गए हैं। एक महिला को म्यूजिक एल्बम में मौका देने और शादी का झांसा करके उसका यौन उत्पीडऩ करने के आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया गया है। स्त्री-2 और भेडिय़ा जैसे हिट गानों के लिए मशहूर सचिन सांघवी को गुरुवार को भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि फरवरी 2024 में सचिन ने उन्हें इंस्टाग्राम पर मैसेज किया। बातें बढ़ीं, नंबर्स एक्सचेंज हुए और सचिन ने उन्हें अपने स्टूडियो बुलाया। वहां शादी का झांसा देकर कई बार यौन शोषण किया। सचिन सांघवी, बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री में अपने काम के लिए मशहूर लोकप्रिय संगीतकार जोड़ी सचिन-जिगर के सदस्य हैं।
