नववर्ष पर बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में हुआ सुंदरकांड का पाठ

अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। कस्बा अमृतपुर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में नव वर्ष के उपलक्ष्य में भव्य सुन्दर कांड पाठ का आयोजन किया गया। सुन्दर कांड का पाठ तीन घंटे तक चला।
ब्रांच मैनेजर शुभम दीप व उनकी टीम के द्वारा नववर्ष 2025 के आगमन पर विशेष पूजा अर्चना कर सुन्दर पाठ का आयोजन किया गया। सुन्दर काण्ड पाठ में दर्जनों की संख्या में भक्तों ने पहुंचकर भाग लिया। इस दौरान भक्त भाव विभोर हो गये। सुन्दर काण्ड के बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। साथ ही कामना की गई कि यह नव वर्ष सभी के लिए खुशियां लाये। भक्ति उत्सव में ब्रांच के समस्त स्टॉफ सहित कस्बा निवासियों ने पाठ का श्रवण किया। सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार जहाँ भी जिस जगह सुन्दर पाठ का आयोजन किया जाता है उस जगह कोई भी गलत शक्ति का वास नहीं रहता और मन को शांति मिलती है तथा कार्यस्थल पर सुन्दर कांड के आयोजन से एक नई ऊर्जा का संचार होता है और बिगड़े कार्य बन जाते हंै। कार्यक्रम की व्यवस्था बैंक कर्मचारी अमित मिश्रा द्वारा की गयी। इस मौके पर जीतेन्द्र सिंह राठौर, निशांत शर्मा, अर्पित सिंह, सुखेन्द्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि प्रिन्स चौहान, गौरव शर्मा, प्रशांत दुबे, गोपाल सक्सेना, सनी कनौजिया आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *