फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर कर्पूरी ठाकुर जयंती धूमधाम से मनायी गई। सपा नेताओं ने कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष शिवम यादव के नेतृत्व में पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि अर्पित की। कर्पूरी ठाकुर के विचारों और समाजवादी आंदोलन में उनके योगदान को याद किया गया। इस मौके पर धर्मेंद्र कुशवाहा, अरविंद शर्मा, शिवकुमार यादव, अजय कुमार, पंकज, नीरज बाथम, आयुष यादव, अखिल कठेरिया आदि लोग मौजूद रहे।
सपाइयों ने मनायी कर्पूरी ठाकुर की जयंती
