हम सबको भगवान राम के जीवन से प्रेरणा लेनी की आवश्यकता है: विवेक आर्य

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मेला रामनगरिया के वैदिक क्षेत्र में जिला आर्य प्रतिनिधि सभा की ओर से आयोजित चरित्र निर्माण शिविर में प्रात:काल वेद मंत्रों के साथ वृहद यज्ञ का आयोजन किया गया। कल्पवासियों ने श्रद्धापूर्वक आहुतियां प्रदान की। आचार्य चंद्रदेव शास्त्री ने उपदेश करते हुए कहा कि वेद ईश्वर की वाणी है और यही श्रष्टि का संविधान है। क्योंकि परमात्मा इसमें सभी मनुष्यों के कल्याण का उपदेश करते हैं। मनुष्य के बनाये संविधान में त्रुटियां हो सकती हैं जिसका समय-समय पर संसोधन करना पड़ता है, परंतु ईश्वर के बनाये संविधान में कोई त्रुटि नहीं है यह आदिकाल से सबके कल्याण का उपदेश करता है। आज वेदों की आज्ञा का उलंघन करने के कारण समाज में पाप और अनाचार बढ़ रहा है जिसका निवारण केवल वैदिक मान्यताओं को अपने जीवन मे धारण करने से होगा। भगवान राम के जीवन से आज हम सब को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है, तभी देश में रामराज्य आ सकता है। महर्षि दयानंद सरस्वती ने भी इसी रामराज्य की बात अपने अमर ग्रंथ सत्यार्थ प्रकाश में वर्णित की। दोपहर की सभा मे आचार्य प्रदीप शास्त्री व धनीराम बेधडक़ ने मधुर भजनों के माध्यम से भक्तिरस की धारा प्रवाहित की। सभा का संचालन आचार्य संदीप आर्य ने किया। कार्यक्रम में शिवनारायण आर्य, बैजू बावरा, मंगलम सिंह, अजीत आर्य, शिशुपाल आर्य, राजेश आर्य, सुरेश चंद्र वर्मा, राहुल वर्मा, उदयराज, अमृता आर्या, उपासना कटियार, रेनू आर्या आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *