प्रेम प्रसंग और शादी का मामला…. खाकी से न्याय न मिलने पर किशोरी ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह का किया प्रयास

मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्परता का परिचय देते हुए बचाया
अपर पुलिस अधीक्षक के आदेश पर लिखा गया मुकदमा
उ0नि0 रक्षा सिंह पर पैसे लेकर आरोपी को बचाने का आरोप
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भ्रष्ट खाकी से न्याय न मिलने पर नाबालिग किशोरी ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। समय रहते पुलिसकर्मियों ने बचा लिया। अपर पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
जानकारी के अनुसार कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला ग्वालटोली निवासी अदिति पुत्री ( ) का मोहल्ले के ही रोहित कटियार से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिस पर दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया था। कुछ दिन बाद रोहित ने अदिति को घर से निकाल दिया। जिस पर अदिति ने कोतवाली फतेहगढ़ में तैनात उप निरीक्षक रक्षा सिंह को तहरीर दी। जिसमें अदिति ने रोहित पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया। काफी चक्कर लगाने के बाद उप निरीक्षक रक्षा सिंह ने कोई कार्यवाही नहीं की। जिससे आहत अदिति सोमवार को पेट्रोल लेकर कलेक्ट्रेट पहुंची। जहां उसने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रयास किया, लेकिन वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्परता का परिचय देते हुए युवती को समय रहते पकड़ लिया। जिससे वह आग नहीं लगा सकी। घटना की सूचना पाकर अपर पुलिस अधीक्षक सिंह मौके पर पहुंच गये। उन्होंने अदिति से घटना की पूरी जानकारी ली और मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिये। जिस पर पुलिसकर्मियों ने आरोपी रोहित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। युवती रोहित के साथ रहने की जिद कर रही थी। पीडि़ता का आरोप है कि रक्षा सिंह ने विपक्षी से पैसे ले लिये। इसलिए वह कोई कार्यवाही नहीं कर रही हैं। बताते चलें कि उप निरीक्षक रक्षा सिंह का विवाद से गहरा नाता रहा है। वह हमेशा किसी न किसी मामले को लेकर विवादों में बनी रहती हैं। साथ ही उन पर अवैध वसूली के भी कई आरोप हैं। इसके बावजूद भी उनका तबादला नहीं किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *