फिर आसमान को छुआ जनपद के सितारे ने

 युवक का इकाना स्टेडियम के एलपीएल मैच में हुआ सिलेक्शन
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। विकास खंड मोहम्मदाबाद की ग्राम पंचायत पमरखिरिया निवासी लख्मीचंद विकास खंड कार्यालय क्षेत्र अंतर्गतग्राम पंचायत में कर्मचारी के पद तैनात हैं। उनके पुत्र शैलेश कुमार ने जनपद का नाम रोशन किया है। पिता लख्मीचंद के मुताबिक शैलेश कुमार बचपन से ही मैच का शौकीन था। जिसके लिए शैलेश ने कड़ी मेहनत की और वह मैच में लगातार अपना दिमाग लगाता रहता था। बीते दो वर्ष से वह बाहर मैच खेलने जाता था और एक वर्ष से वह लखनऊ में रहकर मैच खेल रहा था। जिसके चलते आज एलपीएल मैच में उसका सिलेक्शन हो गया। शैलेश कुमार की इस कामयाबी उसके परिजनों के साथ-साथ जनपद के लोगों में भी उत्साह है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *