चोरों ने समरसेबिल व केबिल की चोरी

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। चोरों द्वारा समरसेबिल पम्प मय केबिल चोरी कर लिये जाने के संबंध में पीडि़त ने चौकी प्रभारी याकूतगंज को प्रार्थना पत्र दिया है। दिये गये प्रार्थना पत्र में अजय सक्सेना पुत्र विजय प्रकाश सक्सेना निवासी 1/23 भूसामंडी फतेहगढ़ ने कहा है कि उसका खेत नगला बाग याकूतगंज सेंट्रल जेल मार्ग पर स्थित है। इसी खेत में उसका हाल है। पीडि़त के खेत में समरसेबिल लगी थी। जिसे अज्ञात चोरों द्वारा दिनांक 28/29.01.2026 को चुरा लिया गया। पीडि़त ने कहा है कि इससे पूर्व दिनांक 09.12.2024 व 11.12.2024 तथा 18.02.2025 को भी अज्ञात चोरों द्वारा उसके खेत के इसी हाल से चोरी की जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *