
ऑफिस व एक अन्य कमरे का भी तोड़ा ताला
पशु चिकित्सा प्रभारी ने थाना पुलिस को दी तहरीरशमशाबाद, समृद्धि न्यूज। शमशाबाद थाना क्षेत्र के कस्बा फैजबाग स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय जो मुख्य मार्ग के निकट स्थित है। बीते दिवस की रात्रि अज्ञात चोरों द्वारा अस्पताल के कमरे का ताला तोडक़र चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। घटना की जानकारी उस वक्त हुई जब पशु चिकित्सा कर्मी शुक्रवार की सुबह अस्पताल पहुंचे, देखा कि कमरे का ताला खुला थाअंदर सामान बिखरा हुआ था। कमरे के पीछे विंडो की सरिया टूटी हुई थीं। यह नजारा देख अस्पतालकर्मियों के हाथ फूल गए और उन्होंने चोरी की घटना की सूचना पशु चिकित्सा प्रभारी फैजबाग को दी। पशु चिकित्सा प्रभारी ने बताया कमरे का ताला तोडक़र अज्ञात चोर चिकित्सा किट ले 2200 रुपए, 11700 जई, बरसीम लेबी 1360 रुपए के अलावा सर्जिकल एस्टीमेट एवं आवश्यक सामान उपकरण चोरी कर ले गए। पशु स्वास्थ्य कर्मियों ने जानकारी में बताया अज्ञात चोरों द्वारा जहां कमरे के ताले तोडक़र चोरी की घटना को अंजाम दिया गया, वहीं दूसरी ओर एक अन्य कमरे के भी ताले तोड़ चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। साथ ही ऑफिस का भी ताला तोड़ हजारों रुपए की नगदी पार कर दी गई। चिकित्सा कर्मियों ने बताया अज्ञात चोरों के खिलाफ शमशाबाद थाना पुलिस को तहरीर दी गयी है। पशु चिकित्सा कर्मी सुबोध कुमार ने बताया अज्ञात चोरों के खिलाफ जनपद के उच्चाधिकारियों को भी शिकायती पत्र दिए गए हैं। अस्पताल कर्मियों का कहना था कि चोरों द्वारा तीसरी बार चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है।
