तीन अखाड़ों ने सर्वसम्मति से रामानंद गिरि को चुना जनरल थाना पति

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मेला रामनगरिया में तीन अखाड़ों के साथ ने एक बैठक की। जिसमें सर्वसम्मति से रामानंमद गिरि को जनरल थाना पति चुना गया। वहीं रामानंद गिरि ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गयी है उसका वह बखूबी निर्वहन करेंगे।
जानकारी के अनुसार पांचाल घाट पर आबाद मिनी कुम्भ मेला रामनगरिया में शनिवार को करीब एक सैकड़ा संतों ने बैठक की। जिसमें जूना अखाड़ा समेत तीन अखाड़ों के संतों ने भाग लिया। बैठक में सर्वसम्मति से निसाई के संत रामानंद गिरि महाराज को तीन अखाड़ों का जनरल थाना पति चुना गया। संत समिति के अध्यक्ष सत्यगिरि महाराज ने बताया कि संतों की समस्याओं को रामानंद गिरि के समक्ष रखा जायेगा। वह संतों की समस्याओं का निस्तारण करायेंगे। अब कोई भी संत अपनी समस्या लेकर पहले जनरल थाना पति के पास जायेगा और उनके द्वारा यदि समस्या का निस्तारण नहीं किया जाता है, तो वह संत समिति के अध्यक्ष के पास जाकर अपनी समस्या रखेगा। संत समिति के अध्यक्ष थाना पति से बात कर समस्या का निस्तारण करायेंगे। उन्होंने बताया कि इसीलिए जनरल थाना पति का चुनाव किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *