फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कार की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गये। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को कौशल पुत्र रामकिशन, अर्पित पुत्र कल्याण सिंह, सोमन उम्र 23 वर्ष पुत्र बाबूराम निवासी बरुआ जलालाबाद जनपद शाहजहांपुर बाइक से जा रहा थे। अल्लागंज थाने के सामने कार सवार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे तीनों बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गये। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों ने बताया कि वह अपनी बहन के घर मऊशाहजहांपुर अल्लागंज जा रहे थे, तभी दुर्घटना हो गयी। दुर्घटना करने के बाद कार सवार गाड़ी को भगा ले गया।
कार की टक्कर से तीन बाइक सवार घायल
