कायमगंज, समृद्धि न्यूज। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल के आवाह्न पर मुख्यमंत्री सम्बोधित 14 सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार सर्जन कुमार को सौंपा।
दिये गये ज्ञापन में कहा कि खेती में कीटनाशक व रासायनिक खाद डालने का मानक तय नहीं है। अंधाधुंध कीटनाशक व रासायनिक खादों का प्रयोग खेती में किया जा रहा है। सिंचाई के लिए प्रयोग किये जाने वाला जल पूरी तरीके से दूषित हो चुका है, जिससे हमारे यही के खेती से प्राप्त होने वाले खाद्ययान में रासायन व कीटनाशक भारी मात्रा में पाए जा रहे हैं। जिससे कैंसर जैसी घातक बीमारियों को बढ़ावा मिल रहा है। परन्तु खाद्यय सुरक्षा मानक अधिनियम के मानकों में बदलाव नहीं किया गया है। वर्तमान परिस्थिति के अनुसार खाद्यय पदार्थों के मानक तय किये जायें तथा कृषि विभाग को खेती में प्रयोग होने वाले कीटनाशक व रासायनिक खाद के मानक तय करने के लिए लिखा जाए। जब तक नए सिरे से मानक तय नहीं किये जाते हैं। व्यापारियों के सैम्पिल न भरे जाएं। सभी प्रकार खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम में रजिस्ट्रेशन के लिए 12 लाख तक के टर्न ओवर की सीमा तय की गई है, परन्तु 12 लाख रूपये की सीमा मंहगाई के हिसाब से बहुत कम है। 12 लाख टर्न ओवर के स्थान पर 40 लाख वार्षिक टर्न ओवर तक का काम करने वाले व्यापारियों की रजिस्ट्रेशन की सीमा में रखे जाने की मांग की। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम में फूड एक्ट का लाइसेंस न पाए जाने पर सजा का प्राविधान खत्म किया जाये। जुर्माना अधिकतम रजिस्ट्रेशन व लाइसेंस फीस का दोगुना किये जाने की मांग की। प्रशासनिक अधिकारी अपर जिला मजिस्ट्रेट आदि को न्याय निर्णयक अधिकारी राज्य सरकार द्वारा अधिसूचित किये गये हैं। प्रशासनिक अधिकारी प्रशासनिक कार्यों में व्यस्त रहते हैं, जिससे न्याय निर्णय में समय लगता है। समय लगने से व्यापारी उत्पीडऩ को बढ़ावा मिलता है तथा तकनीकी जानकार न होने के कारण प्रशासनिक अधिकारी मात्र अधिकतम जुर्माना वसूल करना चाहते हैं वह वाद को गुण दोषों के आधार पर तय करने की इच्छा नहीं रखते। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम फूड एक्ट के लिये पूर्णकालिक न्याय निर्णायक अधिकारी की नियुक्ति की जानी आवश्यक है, जिससे व्यापारी को शीघ्र न्याय मिल सके सहित आदि मांगें शामिल है। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष पवन गुप्ता, जिलाध्यक्ष मनोज कौशल, संजय गुप्ता, अमित सेठ, अतुल गुप्ता, शिवकुमार शाक्य, अभिषेक अग्रवाल, राकेश कठेरिया, अंकित अग्रवाल, सुधीर गुप्ता, मुस्तफा, विशाल गुप्ता, लखपति बाबू सक्सेना, राजेश अग्निहोत्री, अनूप कौशल, जयराम कौशल, महेश कौशल, विपिन कौशल, रश्मि दुबे, मधु गंगवार, रेनू त्रिपाठी, लक्ष्मी राजपूत, लक्ष्मी राठौर आदि उपस्थित रहे।
व्यापारियों ने समस्याओं से संबंधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा
