ट्रंप ने घटाया भारत पर लगा टैरिफ, 18 फीसदी हुआ

समृद्धि न्यूज। अमेरिका से ट्रेड डील के बाद पीएम मोदी ने कहा कि ट्रंप से बात करके अच्छा लगा। मेक इन इंडिया पर टैरिफ 18 फीसदी हुआ। भारत के लोगों की तरफ से ट्रंप का शुक्रिया करते हैं। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि हम साझेदारियों को नई ऊंचाई तक ले जाएंगे। भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर सहमति आखिरकार बन गई है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में इसका एलान किया। ब्रिटेन, न्यूजीलैंड और यूरोपीय संघ के बाद अब अमेरिका के साथ भी व्यापार समझौता होना भारत के लिए बड़ी उपलब्धि है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि दुनिया के दो बड़े लोकतंत्र एक साथ काम कर रहे हैं। ट्रंप की लीडरशिप शांति और विकास के लिए जरूरी है। भारत ट्रंप के शांति प्रयासों के साथ है। बता दें कि अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटा दिया है। 25 फीसदी के 18 फीसदी कर दिया है, घटी दरें तत्काल प्रभाव से लागूं होंगी, ट्रंप ने कहा कि आने वाले समय में 18 फीसदी को शून्य तक ले जाएंगे। वहीं रूस से तेल खरीदने को लेकर भारत पर अमेरिका की तरफ से लगाए गए अतिरिक्त 25 प्रतिशत प्रतिशत खत्म करने बात व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कही। न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान व्हाइट हाउस के अधिकारी ने बताया कि अमेरिका भारत पर लगे 25 प्रतिशत अतिरिक्त आयात शुल्क टैरिफ को जल्द हटा देगा, क्योंकि भारत ने रूस से तेल खरीद पूरी तरह बंद करने की दिशा में कदम बढ़ाया है।

Narendra Modi
@narendramodi
Wonderful to speak with my dear friend President Trump today. Delighted that Made in India products will now have a reduced tariff of 18%. Big thanks to President Trump on behalf of the 1.4 billion people of India for this wonderful announcement. When two large economies and the world’s largest democracies work together, it benefits our people and unlocks immense opportunities for mutually beneficial cooperation. President Trump’s leadership is vital for global peace, stability, and prosperity. India fully supports his efforts for peace. I look forward to working closely with him to take our partnership to unprecedented heights.

वहीं ट्रंप ने कहा कि भारत के साथ हमारे अद्भुत संबंध भविष्य में और भी मजबूत होंग। प्रधानमंत्री मोदी और मैं दो ऐसे व्यक्ति हैं जो काम को अंजाम देते हैं जो जो कि अधिकांश लोगों के बारे में नहीं कहा जा सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *