समृद्धि न्यूज। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। वहीं इस बीच तुर्किए का वॉरशिप बुयुकाडा कराची पोर्ट पहुंचा है। पाकिस्तानी नेवी के साथ युद्धाभ्यास की तैयारी है।
आधिकारिक और गैर-आधिकारिक चिंताएं
पाकिस्तानी सेना के अनुसार, इस यात्रा का उद्देश्य द्विपक्षीय नौसैनिक सहयोग, प्रशिक्षण आदान-प्रदान और साझा सुरक्षा हितों पर संवाद करना है। कराची में तुर्की जहाज का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया और दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच मिलकर गतिविधियों को अंजाम देने की योजना है। हालांकि भारत में सुरक्षा विश्लेषकों का मानना है कि यह केवल गुडविल मिशन नहीं है। तुर्की और पाकिस्तान के बीच बढ़ती सैन्य घनिष्ठता के मद्देनजऱ यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कूटनीतिक और आर्थिक प्रतिबंधों की श्रृंखला शुरू की है।