वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कमालगंज पुलिस ने वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार पीडि़ता द्वारा दिनाँक 28.01.2025 को सूचना दी गयी कि अभियुक्तगण द्वारा उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ की गयी तथा शिकायत करने पर अभियुक्तगण द्वारा पीडि़ता के पुत्र के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की गयी। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कमालगंज पर दिनांक 28.01.2025 को मु0अ0सं0 18/2025 धारा- 115(2)/74/352 बी.एन.एस. व 9/10 पाक्सो एक्ट बनाम 1. सलमान पुत्र गुड्डू निवासी ग्राम सबासी थाना कमालगंज 2. सोहेल पुत्र राजू निवासी ग्राम रिजगिर देवकली बांगर कोतवाली कन्नौज पंजीकृत किया गया था। उपरोक्त अभियुक्तगणों को पुलिस ने आज गिफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *