नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। पिकअप की टक्कर लगने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार जनपद कन्नौज के थाना तिर्वा क्षेत्र के गांव बरधईया निवासी अमित कुमार अपने दोस्त गांव दढ़यिन निवासी आयुष के साथ रविवार दिल्ली से अपने घर बाइक से जा रहा था। दोपहर बाद नवाबगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर सिरमौरा पुलिया के पास सामने से आ रही पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइक सवार गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डॉ0 विशिष्ट कटियार ने अमित की हालत गंभीर होने पर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पिकअप की टक्कर लगने से बाइक सवार दो घायल
