कमालगंज, समृद्धि न्यूज। मोटरसाइकिल फिसलने से दो लोग घायल हो गये। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार गुरसहायगंज थाना क्षेत्र के जेवर गांव निवासी हर्षित पाल व सूरजपाल दोनों लोग बाइक से कमालगंज से वापस अपने घर जा रहे थे, तभी रास्ते में रामाश्रम के मोड़ के पास ऑटो से ओवरटेकिंग के चक्कर में उनकी बाइक फिसल गई। जिससे दोनों बाइक सवार गम्भीर रुप से घायल हो गये। राहगीरों ने घटना की सूचना 108 एंबूलेंस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची 108 एंबूलेंस नेे घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां पर सूरजपाल की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें डॉक्टरों ने लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।