राजगढ़ मीरजापुर / राजगढ़ थाना छेत्र के ददरा पहाड़ी में आज सुबह 10 बजे के आसपास स्विफ्ट डीजायर से मीरजापुर से सोनभद्र जा रही थी। की रास्ते में ददरा पहाड़ी के पास बाइक सवार सड़क पार करते समय चाचा भतीजा को स्विफ्ट डीजायर के धक्का मार दिया। जहाँ पर लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एम्बुलेंस से राजगढ़ के सामुदायिक स्वाथ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जिसमे डॉक्टर के जाँच में चाचा की मौत हो गई। मृतक चाचा शिवलाल 62 वर्ष निवासी बेलाही रैकरा मडीहान थाना, एवं भतीजा मुन्ना उम्र लगभग 45 वर्ष निवासी बेलाही रैकरा मड़ीहान थाना गंभीर रूप से घायल हो गया।मृतक के परिजनो का रों रों कर बुरा हाल है। राजगढ़ थाना प्रभारी महेंद्र पटेल मौके पर राजगढ़ अस्पताल पहुचे। मृतक की डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए मीरजापुर भेज दिया। इस घटना से गांव में शोक ब्याप्त है। कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया गया है।