उन्नाव , समृद्धि न्यूज। जिले में अब बिना हेलमेट के फ्यूल नहीं मिलेगा। इस संबंध में जिलाधिकारी गौरांग राठी ने आदेश जारी किया है। जिसके अनुसार सभी पेट्रोल पंपों पर यह नियम लागू होगा। सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए यह व्यवस्था लागू की गई है। परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश कार्यालय से मिले पत्र के बाद यह कदम उठाया गया है। सभी पेट्रोल पंप संचालकों को आदेश दिया गया है कि अपने परिसर में अगले 7 दिनों में बड़ी-बड़ी होर्डिंग लगाए। जिसमें इस बात की जानकारी हो कि 26 जनवरी से किसी भी दो पहिया वाहन चालक को पेट्रोल नहीं बेचा जाएगा। यह नियम बाइक चालक के साथ बैठने वालों पर भी लागू होगा। उसे भी हेलमेट पहनना अनिवार्य है।