कम्पिल, समृद्धि न्यूज। चोरी के इरादे से घर मे घुसे युवक ने कमरे, बक्शे के ताले तोड़ दिये। मौके पर पहुंची गृह स्वामिनी को धक्का देकर युवक फरार हो गया। ग्रामीणों नें घेराबंदी कर युवक को दबोच कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस नें युवक को मानसिक मंदित बताकर छोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव दिवरैया निवासी विपिन के घर मे गुरुवार दोपहर घुसे एक संदिग्ध युवक ने मकान मे घुसकर बक्शे के ताले तोड़ दिये। पत्नी आरती के आने पर आरोपी गृह स्वामिनी को धक्का देकर मौके से फरार हो गया। शोर शराबा की आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी। ग्रामीणों नें घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को खेतों में दबोच लिया। मारपीट कर पुलिस को सौंप दिया। पीडि़त विनोद ने बताया की गुरुवार सुबह ही 76 हजार की भैस बेचीं थी। जिसके रूपये घर में बक्शे में रखे थे। घेर में भैंस की आवाज सुनकर भागी। पत्नी जल्दी में मेन गेट का दरवाजा बंद करना भूल गयी। इसी समय युवक घर में घुस आया। अगर पत्नी आरती नहीं पहुँचती तो युवक चोरी कर फरार हो जाता। ग्रामीणों ने बताया की विगत दिनों में चोरी की घटना से परेशान होकर लोग छत पर रात में रखवाली कर रहे हैं। युवक पहले भी कई बार चोरी के आरोप में पकड़ा गया है। मगर पुलिस ने हर बार छोड़ दिया। ग्रामीणों ने बताया की युवक मानसिक मंदित नहीं है। वह अवैध तमंचा रखने में भी जेल जा चुका है। पीडि़त विनोद ने थाने आकर तहरीर दी। पुलिस नें तहरीर लेने से इंकार कर दिया। मगर पुलिस ने युवक को मानसिक मंदित बताकर थाने से छोड़ दिया। एसओ कपिल चौधरी ने बताया युवक मानसिक मंदित है। उसका इलाज चलने की जानकारी मिली है। ग्रामीणों की मारपीट से युवक घायल भी हुआ है। चोर समझकर ग्रामीणों ने मारपीट की है।
चोरी के इरादे से घर में घुसे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा
