21 जनवरी को हुई थी गोद भराई, शीघ्र होने वाला था विवाह
पीडि़त की तहरीर पर पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक पिता ने शमशाबाद थाना पुलिस को तहरीर देकर कहा उसकी 21 वर्षीय पुत्री जिसका विवाह होना सुनिश्चित हुआ था। 21 जनवरी को गोद भराई हुई थी। विवाह की सारी तैयारियां की गई थी। पीडि़त पिता के अनुसार 24 जनवरी की रात्रि पुत्री परिवार के लोगों के साथ सोई थी। 25 जनवरी की रात्रि आरोपी अंकुल पुत्र ताराचंद उर्फ रमेश निवासी दलेलगंज थाना शमसाबाद जो रात्रि के किसी पहर पुत्री को बहला फुसलाकर भाग ले गया। साथ ही एक लाख की नगदी विवाह कार्यक्रम के लिए थी को भी ले गया। सोने चांदी के आभूषणों में सोने का बृजबाला, एक सोने की अंगूठी, एक सोने की चेन, चांदी का गुच्छा, एक जोड़ी पायल भी ले गया। घटना की जानकारी होने पर जब पुत्री की खोजबीन की गई तो पता चला का आरोपी ही उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गया। पीडि़त पिता के अनुसार जब पीडि़त पूर्व ग्राम प्रधान के साथ 25 जनवरी को आरोपी के घर पहुंचा तथा शिकायत करते हुए पुत्री को वापस दिलाने की बात की, तो आरोपी के पिता ने पुत्री को वापस दिलाने का आश्वासन दिया। आरोप है 27 जनवरी को जब पुन: शिकायत की गई तो आरोपी के पिता ने धमकी देते हुए कहा वह पुत्री को नहीं लौटायेंगे, जो करना हो कर लो। पीडि़त ने आरोपी पिता पुत्र के खिलाफ शमशाबाद थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना पुलिस ने पीडि़त पिता की तहरीर पर पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने आरोपी के खिलाफ धारा 366 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
