फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारत रत्न बाबा साहब डॉ0 भीमराव अंबेडकर जयंती पर फतेहगढ़ जय नारायन वर्मा तिराहे पर स्थित मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। करणी सेना के जिलाध्यक्ष मंथन ठाकुर के नेतृत्व में माल्यार्पण कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। इस मौके पर विश्व क्षत्रिय परिषद के जिलाध्यक्ष विक्की ठाकुर, उत्कर्ष ठाकुर, शिवम सिंह आदि लोग मौजूद रहे। वहीं ग्राम महरूपुर सहजू में संगठन के अध्यक्ष पवन कटियार के निवास पर सरदार पटेल युवा वाहिनी ने भारत रत्न डा0 भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पण कर उनकी 134वीं जयंती मनाई। सभी ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला और उनके योगदान के बारे में विचार व्यक्त किये। इस मौके पर पटेल युवा वाहिनी के अध्यक्ष पवन कटियार, कुलदीप कटियार, हर्षवर्धन कटियार, प्रमोद कटियार, शिव कुमार कटियार, संदीप कनौजिया, प्रवीन कटियार, संजय कटियार, विनीत कुमार कटियार, अंशुल कटियार, विजय कटियार, शरद कटियार, धनंजय कनौजिया, शशांक कटियार, अर्जुन कटियार, आलोक कटियार, धर्मवीर कटियार, हेमंत कटियार, चंदन कटियार, आर्यांश सिंह, अमन कटियार, रचित, कुशल कटियार आदि लोग उपस्थित रहे।
बाबा साहब की जयंती पर माल्यार्पण कर युवाओं ने किया याद
