समृद्धि न्यूज़ अंबेडकरनगर। रविवार को देश के 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर परेड ग्राउण्ड रिजर्व पुलिस लाइन में सुव्यवस्थित ढंग से सादगी व उत्साहपूर्वक रैतिक परेड का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अविनाश कुमार सिंह रहे।पुलिस अधीक्षक केशव कुमार द्वारा मुख्य अतिथि को पुष्प भेंट कर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली गयी तत्पश्चात परेड का निरीक्षण कर परेड के मंच से गुजरने पर “दाहिने देख” की कार्यवाही का अभिवादन स्वीकार किया गया। परेड में पुरुष एवं महिला पुलिसकर्मियों की टोलियां, आपात सेवा 112 की दो पहिया व चार पहिया पीआरवी,कमांडो दस्ता,महिला प्रबला दस्ता, रेडियो यूनिट,फील्ड यूनिट,दंगा नियंत्रण वाहन,फायर सर्विस, मिशन शक्ति टीम आदि शामिल रहीं।पुलिस अधीक्षक द्वारा शपथ पत्र का वाचन कर परेड में शामिल टोलियों को संविधान की शपथ दिलाई गयी,तत्पश्चात मुख्य अतिथि जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा शांति एवं सद्भावना के प्रतीक स्वरूप आकाश में कबूतर छोड़े गए।मुख्य अतिथि द्वारा अपने सम्बोधन में परेड की सराहना करते हुये जवानों के जज्बे का उत्साहवर्धन कर पुरुस्कृत किया गया।परेड कमाण्डर पुलिस उपाधीक्षक शुभम कुमार, उप निरीक्षक अदिल अहमद,उप निरीक्षक रामबली यादव रहे जबकि टोली कमांडर में उप निरीक्षक राहुल यादव,उप निरीक्षक जयप्रकाश केशरी,उप निरीक्षक गोविन्द नारायण मिश्रा, उप निरीक्षक कृष्णा यादव, महिला उप निरीक्षक मीनू तथा पूजा शुक्ला को प्रशस्ति पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
सराहनीय कार्य हेतु पुलिस महानिदेशक प्रशंसा चिन्ह से सम्मानित किया गया
अंबेडकरनगर नगर। गणतंत्र दिवस के मौके पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक तथा अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी/पूर्वी) द्वारा जिला पुलिस में उत्कृष्ट कार्य करके अपना गौरव बढाने वाले पुलिस कर्मियों को गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा उत्कृष्ट/अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित होने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को नवाजा गया है।
इनमें निरीक्षक लिपिक बृजेश कुमार सिंह को सेवा अभिलेख के आधार पर सिल्वर पदक से, सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से मुख्य आरक्षी अरुण कुमार नगर को सिल्वर पदक से तथा चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।
अन्त में स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरुस्कृत किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अविनाश कुमार,पुलिस अधीक्षक केशव कुमार,अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी विशाल पाण्डेय,अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्याम देव व अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा अपनी उपस्थिति से परेड में सम्मिलित जवानों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर रहे बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया।
अमिताभ श्रीवास्तव