समृद्धि न्यूज़ लखनऊ। देश में 76वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर रविवार को 32वी वाहिनी पीएसी की सेनानायक सुश्री प्राची सिंह द्वारा ध्वजारोहण किया गया।इस अवसर पर उपसेनानायक प्रथम वाहिनी विशेष सुरक्षा बल वीरेंद्र कुमार, सहायक सेनानायक 32वी वाहिनी पीएसी अभय नाथ मिश्रा,शिविर पाल सुनील कुमार व सूबेदार मेजर से संजय कुमार सिंह मौजूद रहे।सेनानायक सुश्री सिंह ने अपने संदेश में राष्ट्र की अखंडता,एकता और संविधान के प्रति सम्मान को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया।उन्होंने देश की सुरक्षा में समर्पित सभी जवानों को उनकी सेवा और त्याग के लिए धन्यवाद दिया। इसके साथ ही उन्होंने नागरिकों से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए एक मजबूत और प्रगतिशील राष्ट्र के निर्माण में योगदान देने की अपील की। उनका संदेश प्रेरणा,देशभक्ति और समर्पण से ओतप्रोत है।