क्रिसमस उत्सव कार्यक्रम में लोगों ने एक दूसरे को दी बधाई

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। राजेश मसीह व डा0 नीतू मसीह के निवास रखा में क्रिसमस उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रार्थना के साथ हुआ। प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन पर आराधना की गई। साथ ही उनके बताये हुए आदर्शों पर चलने का संदेश दिया गया। क्रिसमस उत्सव में समाज के अलावा शिक्षक, कर्मचारी, अधिकारी व अन्य लोगों ने सिरकत की। राजेश मसीह व डा0 नीतू मसीह का आये हुए मेहमानों ने बुके देकर स्वागत किया। सूजल मसीह व जोशुआ मसीह ने मेहमानों का स्वागत किया। इस मौके पर फादर जॉबी जोसेफ, रोजीशन विश्वासी, रोहितानी विश्वासी, प्रधानाचार्य अमित सिंह, प्रभात दीक्षित, प्रवेश रत्न शााक्य, रंजीत मैसी, चांदनी कटियार, निहारिका पटेल, प्रदीप जायसवाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *