रामनिवास महाविद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

 विजेता खिलाडिय़ों को शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। माय भारत की तरफ से रामनिवास महाविद्यालय में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में बरेली मण्डल के सेवानिवृत्त कमिश्नर जयंत कुमार दीक्षित रहे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ0 प्रवीण कुमार त्रिपाठी प्राचार्य रामनिवास महाविद्यालय, डॉ0 क्रांति कुमार बाजपेई प्राचार्य अवध इस्टिट्यूट आफ फार्मेसी, प्राचार्य डॉ0 आशीष सक्सेना, प्रोफेसर संतोष कुमार, रत्नेश कुमार, मुनेंद्र कुमार चौहान, लाल देवेंद्र, अजीत कुमार, राहुल, उजाला आदि ने मौजूद रहकर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन कराया। वॉलीबॉल प्रतियोगिता राजेपुर विजेता व बालाजी उपविजेता रहा। खो-खो प्रतियोगिता में दयानंद इंटर कॉलेज विजेता व चित्रकूट टीम उपविजेता रह रही है। अन्य गेम 400 मीटर दौड़ बालिका वर्ग, 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग और लंबीकूद बालक वर्ग, लंबीकूद बालिका वर्ग संपन्न कराई गई। इस मौके पर कृषि विभाग के अधिकारी डॉ0 जितेंद्र कुमार मौजूद रहे। कार्यक्रम माय भारत मेरा युवा भारत की तरफ से आयोजन किया गया, जो की जिला युवा अधिकारी शिखर रस्तोगी द्वारा किया गया। व्यवस्था लक्ष्मी नारायण पाण्डेय ने देखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *