एजूकेशनल मूवमेंट सोसायटी ने विजेताओं को किया सम्मानित

 सर सैय्यद स्कॉलरशिप प्रतियोगिता का पुरुस्कार वितरण सम्पन्न
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। एजूकेशनल मूवमेंट सोसायटी फतेहगढ़ द्वारा सर सैय्यद स्कालरशिप वितरण कार्यक्रम रहमानी गल्र्स इंटर कॉलेज में आयोजित किया गया। जिसमें नगद धनराशि, प्रशस्ति पत्र व मेडल वितरित किये गये। सोशल मीडिया विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में मऊ पब्लिक स्कूल की प्रथम साहिवा नाज़ व द्वितीय स्थान पर शीरिन व तृतीय स्थान पर तैय्यबा शेख व हिफ्जा रहीं। लडक़ों में प्रथम अदनान अली, द्वितीय इमानुल हक व तृतीय अदनान खां रहे। कार्यक्रम में सोसायटी के सचिव सैयद रिजवान अली ने बताया कि 9 नवंबर को जनपद के 6 परीक्षा केन्द्रों पर स्कालरशिप प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। जिसमें 400 से अधिक बच्चों ने प्रतिभाग किया था। जिसमें से 61 का चयन हुआ था। जिन्हें नगद धनराशि मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य एम0ए0 सिद्दीकी, डॉ0 निहाल अहमद व अंजुमन विद्यालय की प्रधानाचार्या आरिफा बेगम ने बच्चों को पुरस्कार दिये। सोसायटी द्वारा आयोजित स्कालरशिप वितरित प्रोग्राम व भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने सोशल मीडिया के फायदे व दुष्ट परिणाम के बारे में विचार रखे। बच्चों ने कहा यदि सोशल मीडिया का सही इस्तेमाल किया जाये तो यह वरदान है और यदि सही तरीके से इस्तेमाल न किया जाए तो यह अभिशाप बन सकती है। एम0ए0 सिद्दीकी, डॉ0 फरहान, मुजफ्फर हुसैन रहमानी, अनवर जमाल सिद्दीकी, अनीस अहमद खां, आकिल खां ने सम्बोधित किया। निर्णायक की भूमिका खालिद रऊफ, सलीम खान, आरिफा बेगम ने निभाई। इस अवसर पर नसर खा़लिक, असलम अब्बासी, तसब्बर हुसैन, शमीम खान, अंसार सिद्दीकी, तौसीफ़ अली, जुबैर खान, सुहेल अहमद फारूकी, आफताब आलम, खुर्शीद आलम, इसरार अहमद, जीशान अंसारी, अब्बुल खैर, फराज़ तारिक, मो0 फैसल, असगर हुसैन व तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *