सपा नेता अजीत यादव ने गरीबों की मदद करने का उठाया बीड़ा

सुनीता मिश्रा को राशन सामग्री व कंबल देकर पहुंचायी राहत
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अजीत यादव ने गरीबों की मदद करने का बीड़ा उठाया है। उन्हें पता चला कि ब्लाक राजेपुर में एक बहुत गरीब परिवार है, महिला के पति का निधन हो चुका है। ऐसे में वह बच्चों का पेट पालने में बहुत परेशानी होती है। सपा के जिला उपाध्यक्ष अजीत यादव को जानकारी मिली तो उन्होंने सुनीता मिश्रा पत्नी स्व0 सुनील मिश्रा की मदद करने का आश्वासन दिया और मौके पर पहुंचकर उनको राशन एवं कम्बल आदि देकर सहायता दी। अजीत यादव ने कहा कि इस तरह की मदद मैं हमेशा करता रहूंगा। जरुरतमंदों की सेवा करना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने इससे पूर्व गरीब व असहाय लोगों के मकान बनवाने में भी मदद की और जरुरतमंदों की समय-समय पर मदद करते रहते है। सुनीता मिश्रा को राशन सामग्री मिलते ही उनका चेहरा खिल उठा। उन्होंने अजीत यादव को आशीर्वाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *