फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। इंटरनेशनल कराटे ट्रेनिंग शिविर का आयोजन लखनऊ के चौक स्टेडियम में 27 और 28 दिसंबर को किया गया। क्योंशी जसपाल जॉइंट सेके्रटरी कराटे इंडिया आर्गेनाइजेशन ने आयोजित किया। सेमिनार इंटरनेशनल कोच और मग वल्र्ड चैम्पियन सेंसई मेहरान (ईरान) के द्वारा बच्चो को ट्रेनिंग दी गयी। जिले की वल्र्ड मॉडर्न शोतोकान की टीम के पुष्कर भारद्वाज, अर्पिता भारद्वाज, तनिष्का दीक्षित, अभ्या मिश्रा, आदित्य पल ने भाग लिया। कोच सेंसई पारस भारद्वाज ने बताया की यह बच्चे अभी नेशनल स्तरके कार्यक्रम में भाग ले चुके है। यह सेमिनार इनके ज्ञान को बढ़ायेगा। बच्चों ने इंटरनेशनल स्तर की बारीकियां सिखी जो बच्चो के आगे बढऩे मे सहयोग करेंगी। आदित्य पाल ने ब्लेक बेल्ट प्राप्त की। ब्लैक बेल्ट प्राप्त करके आदित्य पाल ने जनपद का मान बढ़ाया है। संरक्षक मिथलेश अग्रवाल, सुशील शाक्य, सुमन राठौर आदि ने बधाई दी।
आदित्य पाल ने लखनऊ सेमिनार में प्राप्त की ब्लैक बेल्ट
