विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर किया मंत्रमुग्ध
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। स्वामी विवेकानंद कॉलेज आफ नर्सिंग में टेबलेट वितरण समारोह एवं फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पूजा अर्चन व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। आए हुए अतिथियों का बैच लगाकर स्वागत किया गया। प्रबंधक अनुराग दुबे ने सभी अतिथियों का स्वागत व अभिनंदन किया। विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
मुख्य रूप से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। मुख्य अतिथि सांसद मुकेश राजपूत व विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा, डॉ भूदेव राजपूत, डॉ0 विवेक सक्सेना ने सभी विद्यार्थियों को टेबलेट वितरण कर, उपहार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। प्रबंधक ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का शाल व स्मृति चिन्ह भेंटकर कर सम्मान किया। अध्यक्ष विनोद अग्निहोत्री, उपाध्यक्ष शिवस्वरूप पाठक, डायरेक्टर डॉ0 सचिन दुबे एवं ट्रस्टी अभिषेक मिश्रा ने विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान दे रहे हैं। अतिथियों का स्मृति चिन्ह भेंटकर शाल उड़ाकर सम्मान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अध्यक्ष विनोद कुमार अग्निहोत्री ने सभी आए हुए अतिथियों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में माध्यमिक शिक्षा संघ के जिलाध्यक्ष लालाराम दुबे, अखिलेश अग्निहोत्री, सदानंद शुक्ला, रामजी बाजपेई, प्रमोद तिवारी, शिवओम पांडे, अवनीश शाक्य, आदित्य मिश्रा, सुरेंद्र पांडे, अरुण त्रिवेदी, धर्मेंद्र राजपूत, राजकुमार वर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन वैभव सोमवंशी ने किया।
स्वामी विवेकानंद नर्सिंग कालेज में फ्रेशर पार्टी का हुआ आयोजन
